{"_id":"6275748123709959d81b9741","slug":"case-filed-for-cheating-in-the-name-of-online-sale-by-surveying-vegetables-shahjahanpur-news-bly483962444","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों का सर्वे कर ऑनलाइन बिक्री के नाम पर ठगी करने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियों का सर्वे कर ऑनलाइन बिक्री के नाम पर ठगी करने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी विजय प्रताप सिंह ने किसानों की सब्जियों का सर्वे कर फसल को खरीदकर ऑनलाइन बिक्री करने के नाम पर पांच लाख, 40 हजार रुपये लेकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। धोखाधड़ी करने वालों में आगरा का एक व्यक्ति भी शामिल है।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे में विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर निवासी आनंद प्रताप सिंह उर्फ वीरू ने सब्जी कार्ट कंपनी के नाम से व्यवसाय करने के लिए दो लाख रुपये नकद लिए थे। आनंद प्रताप ने लखनऊ के अलीगंज एक ब्लॉक स्थित आफिस में ले जाकर स्टांप पेपर पर करार भी किया था। बताया था कि किसानों की उगाई सब्जियों का सर्वे करने के बाद फसल को खरीदकर ऑनलाइन बिक्री करते हैं।
इस बीच उसकी मुलाकात राघवेंद्र सिंह सिसौदिया निवासी ग्राम टेहू तहसील एतमादपुर जिला आगरा को कंपनी का मैनेजर बताकर कराई गई। इस दौरान तीन लाख, 40 हजार रुपये राघवेंद्र को कैश व नेट बैकिंग के जरिये दिए। इसके बाद विजय प्रताप का फोन तक उठना बंद हो गया। लखनऊ आफिस भी बंद कर दिया। पुलिस ने आनंद प्रताप व राघवेंद्र भदौरिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।