फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Careless three hygienists suspended from duty

ड्यूटी से लापरवाह तीन सफाई कर्मी निलंबित

Mon, 22 Feb 2016 08:47 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 22 Feb 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
 जिला पंचायत राज अधिकारी चंद्रिका प्रसाद ने ड्यूटी के प्रति लापरवाही की शिकायतें जांच में सही पाए जाने पर खुटार ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों के राजस्व ग्रामों में तैनात तीन सफाई कर्मचरियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत टाहखुर्द कलां के राजस्व ग्राम खानपुर कुर्रिया के सफाई कर्मचारी कुलदीप, ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के राजस्व ग्राम भीमपुर में तैनात सफाई कर्मी राजकुमार और इसी ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम मल्हपुर में नियुक्त सफाई कर्मी रमेश चंद्र को निलंबित किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि पुवायां के एसडीएम ने गत आठ जनवरी को खानपुर कुर्रिया का दौरा करने पर सफाई कर्मचारी कुलदीप को गैरहाजिर पाया था।  
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संबंध में खुटार के एडीओ पंचायत ने कुलदीप से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उसका उत्तर नहीं दिया गया। भीमपुर के सफाई कर्मचारी राजकुमार के गैरहाजिर रहने की शिकायत गांव के लोगों ने गत छह फरवरी को हुई ग्राम पंचायत की बैठक में की थी। मल्हपुर के सफाई कर्मचरी रमेश चंद्र के विरुद्ध शराब पीकर गांव में उपद्रव करने की शिकायतें मिलीं, लेकिन सचेत किए जाने के बावजूद आचरण में सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed