फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Capture of roads from city to countryside, encroachment campaign cooled down

Shahjahanpur News: शहर से देहात तक सड़कों पर कब्जा, अतिक्रमण अभियान पड़ा ठंडा

Sun, 11 Jun 2023 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 11 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Capture of roads from city to countryside, encroachment campaign cooled down
शाहजहांपुर। 31 मई से जिले में शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान ठंडा पड़ गया है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। शहर से लेकर देहात तक मुख्य बाजारों पर स्थायी और अस्थाई अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या गंभीर बन चुकी है। शहर में ही कई स्थानों पर अतिक्रमण से मुक्ति नहीं मिल सकी है। शुरुआत में एक-दो दिन अतिक्रमण हटाया गया लेकिन बाद में हालात फिर से वैसे ही हो गए।
विज्ञापन

---------
रेलवे स्टेशन रोड पर अतिक्रमणकारियों ने सड़क पर अस्थाई रूप से कब्जा कर रखा है। यह सड़क काफी व्यस्त रहती है और रेल यात्रियों के निकलने पर जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदारों ने जहां सड़क पर सामान रखा हुआ है वहीं ठेले वाले आधी सड़क घेरे रहते हैं।
विज्ञापन

-------------
बहादुरगंज बाजार में आधी से ज्यादा सड़क अतिक्रमणकारी घेरे रहते हैं। दुकानदारों ने दुकान के बाहर तक अपना सामान फैला रखा है। दुकानों के बाहर वाहन भी खड़े रहते हैं। इसकी वजह से बाजार आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। हालत यह है कि लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
चौक कोतवाली के सामने सदर तहसील भी है। यहां पर सड़क पर दिनभर जाम के हालात रहते हैं। चार खंभा से लेकर कच्चा कटरा तक दुकानदारों का अधिकतर सामान सड़क पर ही रहता है। ठेले वालों के कारण अक्सर जाम लगता है। यहां पर दिन में निकलना वाहन चालकों के लिए आसान नहीं है।
--------------
राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट पर ही अतिक्रमण है। पूर्व में कई बार अतिक्रमण हटाया जा चुका है लेकिन बार-बार हालात पूर्ववत हो जाते हैं। मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस प्रवेश करते समय जाम से जूझती रहती है। जबकि कुछ दिन पहले ही प्रशासन की ओर से यहां पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था।
-----------
अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहां भी अतिक्रमण हैं, उसको हटाया जाएगा। इससे राहगीरों को परेशानी न हो।
- डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट
-------------------
नगर के मुख्य बाजार में अतिक्रमणकारियों ने कर रखा है कब्जा
तिलहर। नगर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है। आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन प्रशासन के निर्देश के बाद भी अतिक्रमण हटाने में नाकाम रहा है। अतिक्रमण हटाने के निर्देश मिलने के बाद भी नगर पालिका और तहसील प्रशासन रुचि नहीं ले रहा है। करीब दो माह पहले मात्र एक दिन अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की खातापूर्ति की गई थी। इस वजह से अतिक्रमणकारियों हौसले बुलंद हो रहे हैं। एसडीएम दीपशिखा सिंह के अवकाश पर होने पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि अतिक्रमण अभियान चलाए जाने के बारे में एसडीएम के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

------------------
अतिक्रमण की वजह से सड़कें हो रहीं संकुचित, लग रहा जाम
जलालाबाद। अतिक्रमण की वजह से नगर की सड़कें संकुचित हो जाने के कारण दिन में बार-बार जाम लगने की समस्या आम हो गई है। बीते एक साल से अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समस्या बढ़ती जा रही है। सदर बाजार, नलवाली गली और कपड़ा मंडी में दुकान के आगे तख्त डालकर उस पर सामान फैलाकर रखने के कारण यह रास्ते गली जैसे बन गए हैं। खण्डहर रोड, तहसील रोड और बरेली फर्रुखाबाद हाईवे पर फल, सब्जी, चाट व मिठाई के ठेले और उसके आगे ई- रिक्शा, थ्री व्हीलर या अवैध तरीके से पर्किंग किए जाने की वजह से जाम की समस्या बन जाती है। एसडीएम अंजलि गंगवार ने बताया जल्द ही व्यापारियों के साथ वार्ता करके अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed