फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Candidates to submit invoices to the bank engaged the crowd

प्रत्याशियों को चालान जमा करने को बैंक में लगी भीड़

Thu, 26 Nov 2015 11:42 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Thu, 26 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Candidates to submit invoices to the bank engaged the crowd
प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए शुक्रवार से शुरू होने वाले नामांकन को लेकर ब्लाक में उम्मीदवारों और समर्थकों की भारी भीड़ रही। लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत नामांकन के लिए चालान जमा करने को लेकर हुई। धनराशि जमा करने को नामित कस्बे के मुख्य चौराहे के पास स्थित एक मात्र एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा में हालत यह रही कि बैंक के अंदर से लेकर कटरा-फर्रुखाबाद पर करीब तीन सौ मीटर लंबी लाइन में लगे लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

उधर, 82 ग्राम पंचायतों वाले इस ब्लाक में अब तक प्रधान पद के लिए 926 तथा सदस्य पदों के लिए 1053 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। इन उम्मीदवारों को चालान के माध्यम से फीस बैंक में जमा करने के आदेश है, जबकि इसके लिए कस्बे की एसबीआई की एक ही मुख्य शाखा को नामित किया गया है। इसमें पूरे क्षेत्र के प्रत्याशियों को चालान जमा करना मजबूरी है।
विज्ञापन

000
क्षेत्र पंचायत का अदेय प्रमाण पत्र लगाने से मिली छूट
मौजूदा चुनाव में विभिन्न पदों के प्रत्याशियों की भारी तादाद को देखते हुए प्रभारी बीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि व्यवस्था बनाए रखने तथा ग्राम पंचायत अध्यक्ष तथा सदस्य पदों का चुनाव लड़ने वालों को क्षेत्र पंचायत का अदेय प्रमाण पत्र न लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
10961 खुराफाती तत्व किए एक-एक लाख के मुचलके में पाबंद
चुनाव को निर्विघ्न कराने को प्रशासन कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहता। इस संबंध में एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि क्षेत्र में कुल 10961 लोगों को  मुचलकों में पाबंद किया गया है। खुराफाती तत्वों को एक-एक लाख रुपये में पाबंद किए गए हैं, जबकि प्रधान तथा सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशी, मतदान अभिकर्ता तथा एजेंटों को दो-दो लाख के मुचलके में पाबंद किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन दिसंबर को डीएम शुभ्रा सक्सेना तथा एसपी बबलू कुमार सभी उम्मीदवारों की बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed