{"_id":"64497d4293ab316ddf02f306","slug":"candidates-of-small-parties-will-spoil-the-game-of-veterans-in-civic-elections-shahjahanpur-news-c-4-1-138227-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निकाय चुनाव में छोटे दलों के प्रत्याशी बिगाड़ेंगे दिग्गजों का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निकाय चुनाव में छोटे दलों के प्रत्याशी बिगाड़ेंगे दिग्गजों का खेल
Thu, 27 Apr 2023 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निकाय चुनाव में छोटे दल बड़ी पार्टियों का खेल खराब करने की तैयारी में हैं। इन प्रत्याशियों ने सादगी के साथ घर-घर दस्तक देकर वोट बैंक में सेंध लगाने की कवायद शुरू कर दी है। महापौर पद के लिए राष्ट्रीय समाज पार्टी ने ई-रिक्शा चालक विनोद वर्मा की पत्नी मीरा देवी को प्रत्याशी बनाया है। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सुमन वर्मा भी दिग्गज प्रत्याशियों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती हैं।
सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। सुबह से शाम तक प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। सत्ता पक्ष की प्रत्याशी अर्चना वर्मा पार्टी की योजनाओं और जीतने के बाद सुविधाएं देने का वादा कर जनसमर्थन जुटा रहीं हैं। दूसरी ओर विपक्षी पार्टियां भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, रिश्तों की दुहाई, आपसी संबंध और जाति-बिरादरी का कार्ड खेलकर वोटों को अपने पाले में करने की जुगत में लगी हैं। छोटे दल इनका खेल खराब करने की कोशिश में हैं।
आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में सरकार है। उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा की कॉलोनी में रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र वर्मा की बेटी सुमन वर्मा को महापौर पद का उम्मीदवार बनाया है। सुमन ने अपना प्रचार भी शुरू कर दिया। वह लोध वोटों में सेंध लगाकर भाजपा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। तिलहर के साथ अन्य कुछ स्थानों पर भी पार्टी चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि तिलहर, पुवायां नगर पालिका, खुटार व बंडा नगर पंचायत में प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। जलालाबाद नगर पालिका में प्रेम प्रकाश वाल्मीकि, कांट में पुत्तन बेग की पत्नी खालिदा बेगम, कलान में तारा यादव, अल्हागंज में बसरा बेगम, निगोही में याकूब अंसारी, कटरा में मोहम्मद रफी को चुनाव मैदान में उतारकर जीत का पूरा प्रयास कर रहे हैं। प्रत्याशी केजरीवाल मॉडल को जनता के बीच ले जाकर वोट मांग रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
ई-रिक्शे से प्रचार कर सादगी से जीतेंगी जनता का दिल
राष्ट्रीय समाज पार्टी ने नगर निगम के चुनाव में ई-रिक्शा चालक विनोद सक्सेना की पत्नी मीरा देवी को चुनाव में उतारा है। मीरा देवी ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ अभी घर के आसपास के मोहल्लों में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष रचित मोहन सक्सेना ने बताया कि चुनाव चिह्न का आवंटन होने के बाद ई-रिक्शे से मोहल्लों में प्रत्याशी को लेकर जाकर वोट मांगे जाएंगे। सादगी के दम पर लोगों का दिल जीता जाएगा। इसी तरह नगर पालिका जलालाबाद में पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद नूर मुस्लिम वोटों में सेंध लगा सकते हैं।