फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Candidates got confused with general knowledge questions in the first shift and math questions in the second shift

Shahjahanpur News: पहली पाली में सामान्य ज्ञान, दूसरी में गणित के प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी

Mon, 08 Sep 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Candidates got confused with general knowledge questions in the first shift and math questions in the second shift
गौरव कुमार, आजमगढ़। संवाद
शाहजहांपुर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) रविवार को दूसरे दिन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। परीक्षा में पहली पाली में 76. 91 और दूसरी पाली में 77.06 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। दोनों पालियों में प्रश्नपत्र में कुछ ऐसे प्रश्न आए, जिसमें अभ्यर्थी उलझकर समय गंवा दिए। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
विज्ञापन

पीईटी के दूसरे दिन रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से प्रारंभ हुई। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की चेकिंग करने के बाद ही प्रवेश दिया। उनकी बायोमीट्रिक उपस्थिति भी दर्ज कराई गई। इस बीच सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई। आर्य महिला डिग्री कॉलेज के सेंटर से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न काफी ज्यादा कठिन थे। गणित, अंग्रेजी, सामान्य अध्ययन के प्रश्न कुछ आसान थे।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरी पाली तीन से शाम पांच बजे तक संपन्न हुई। इसमें गणित की डाटा इंट्री के प्रश्नों में छात्र उलझे रह। इसकी गणना करने में अधिक समय लगने पर अधिकतर अभ्यर्थियों ने दूसरे प्रश्नों को ज्यादा तरजीह दी। तार्किक बुद्धि, हिंदी व अंग्रेजी के पैराग्राफ पर अभ्यर्थियों का ज्यादा फोकस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान प्रत्येक पाली में 9504 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें पहली पाली में 7310 उपस्थित हुए। 2194 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पाली में 7324 ही शामिल हुए। 2180 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।

--
परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी कठिन थे। किसानों के कानून का बिल लाए जाने समेत कई प्रश्न थे, जिन्हें उत्तर छात्र तलाशते रह गए।
- गौरव कुमार, आजमगढ़
--
डाटा टेबल का स्तर काफी अच्छा था। कुछ छात्रों को काफी कठिन लगा, लेकिन हमने आसानी से हल कर दिया। बेहतर नंबर आएंगे।
- सुमित यादव, आजमगढ़

--
प्रश्न पत्र काफी बेहतर हुआ है। काफी दूर से आए हैं, लेकिन आना सार्थक हो गया। परीक्षा बेहतर होने से उत्तीर्ण होना तय है।
-प्रभात कुमार, आजमगढ़

--
कॉल, मेसेज व ई-मेल से दी सेंटर बदलने की सूचना
गर्रा नदी के उफनाने के बाद छह परीक्षा सेंटर बदलने के बाद प्रशासन को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। नए सेंटर बनाने के बाद संबंधित अभ्यर्थियों को कॉल करने के साथ ही मेसेज भेजकर सूचना दी गई। आयोग से ई-मेल कराकर भी सूचित किया गया। नए परीक्षा केंद्रों की सटीक सूचना प्राप्त करने के लिए पुलिस ने क्यूआर कोड जारी किया। कोई अभ्यर्थी भूलवश पुराने परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए तो वहां पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी ने उन्हें बदले हुए केंद्र के बारे में बताया। रेलवे स्टेशन पर टीएसआई विनय पांडेय अभ्यर्थियाें को राह बताते रहे। रोडवेज बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि पुराने सेंटरों पर दस से 20 अभ्यर्थी ही पहुंचे होंगे, जिन्हें तुरंत ही वाहन से नए सेंटर पर पहुंचाकर परीक्षा कराई गई।

गौरव कुमार, आजमगढ़। संवाद

गौरव कुमार, आजमगढ़। संवाद

गौरव कुमार, आजमगढ़। संवाद

गौरव कुमार, आजमगढ़। संवाद

गौरव कुमार, आजमगढ़। संवाद

गौरव कुमार, आजमगढ़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed