{"_id":"62a8e07393634906561198f6","slug":"cancer-victim-dies-in-satyagraha-express-body-brought-down-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-bly4882653176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्याग्रह एक्सप्रेस में कैंसर पीड़ित की मौत, शाहजहांपुर में उतारा गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्याग्रह एक्सप्रेस में कैंसर पीड़ित की मौत, शाहजहांपुर में उतारा गया शव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में बिहार प्रदेश के जिला पूर्वी चंपारण के थाना रक्सौल के वार्ड नंबर-14 अजमा टोला निवासी पन्नालाल प्रसाद की मौत हो गई। वह कैंसर से पीड़ित थे और इलाज कराकर ट्रेन से लौट रहे थे। बरेली से ट्रेन चलने के बाद दम तोड़ दिया। शाहजहांपुर स्टेशन में शव को उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
52 वर्षीय पन्ना लाल यादव कैंसर रोग से पीड़ित होने के कारण दिल्ली में इलाज कराने को गए थे। दवा लेने के बाद घर जाने के लिए परिवार समेत सत्याग्रह एक्सप्रेस में सवार हो गए थे। वह ट्रेन के जनरल कोच डी-4 में सीट नंबर 58 पर बैठे थे। मुरादाबाद से ट्रेन चलने के बाद ही उनकी हालत खराब होने लगी थी। बरेली से ट्रेन के रफ्तार पकड़ते ही पन्नालाल यादव की मौत हो गईं। ट्रेन में रोना-बिलखना शुरू हो गया।
चूंकि, ट्रेन का शाहजहांपुर से पहले कोई स्टापेज नहीं है, इसलिए शव को ट्रेन से यहां तक लाया गया। इस बीच टीईटी ने पॉवर केबिन को सूचना दी। यहां से जीआरपी को मेमो दिया गया। सोमवार रात 11.40 बजे ट्रेन को लाइन नंबर दो पर रोका गया। उसके बाद जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर जीआरपी रामसहाय ने बताया कि पन्नालाल यादव कैंसर से पीड़ित थे। बरेली से चलने के बाद यात्री की मौत हुई। रास्ते में कोई स्टॉपेज न होने के कारण शव को यहां उतारा गया है।