फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Campaign to adopt tuberculosis patients will start from tomorrow

कल से क्षय रोगियों को गोद लेने का चलेगा अभियान

Wed, 23 Mar 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Campaign to adopt tuberculosis patients will start from tomorrow
शाहजहांपुर। जिले में बृहस्पतिवार से क्षय रोगियों को गोद लेने का अभियान शुरू होगा। इसी क्रम में आगामी दो अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान और क्षय रोगियों की पहचान के लिए 24 अप्रैल से दस्तक अभियान चलेगा। कलक्ट्रेट सभागार में क्षय रोग से संबंधित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस पर कम से कम 1000 रोगियों को जनपद के गणमान्य लोगों को आमंत्रित कर गोद दिया जाएगा। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार क्षय रोगियों को गोद लेने वाले अधिकारियों, उद्योगपतियों, स्कूल प्रबंधक, मेडिकल कॉलेज, कर्मचारियों, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्वयं सेवी संगठनों और अन्य लोगों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान शुरू होने पर सभी गतिविधियां पूर्व निर्धारित तिथि और क्षेत्र वार संपादित की जाएं, ताकि उनकी सुचारू रूप से मॉनीटरिंग हो सके। उन्हें बताया गया कि 2848 के सापेक्ष 29901 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को वैक्सीन वेस्टेज कम करने के लिए रणनीति बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि विवरण की फीडिंग में वेस्टेज संबंधी गलती अक्षम्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी गौतम ने कहा कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। बैठक में यूनीसेफ की जिला समन्वयक हुदा जेहरा, डब्ल्यूएचओ से डॉ. कुमार गुंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed