फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Campaign launched to vaccinate 2.12 lakh children against measles and rubella

Shahjahanpur News: 2.12 लाख बच्चों को खसरा व रूबेला का टीका लगाने का अभियान शुरू

Tue, 10 Mar 2026 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched to vaccinate 2.12 lakh children against measles and rubella
शाहजहांपुर। जिले में 2.12 लाख बच्चों को खसरा और रूबेला का टीका लगाने के लिए सोमवार से अभियान की शुरुआत की गई। पांच से दस वर्ष तक के लक्षित बच्चों को एमआर के टीके लगाए जाएंगे। सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अभियान में प्रत्येक सप्ताह सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को आंगनबाड़ी और आशा वर्कर के माध्यम से बच्चों को बुलाकर टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि खसरा और रूबेला टीकाकरण अभियान के अंतर्गत कक्षा एक से कक्षा पांच तक के लक्षित बच्चों को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए कुल 2644 स्कूलों में 424 वैक्सीनेटर के जरिये एमआर के टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए स्कूलों के शिक्षकों, एएनएम, आशा वर्कर्स को जिम्मेदारी दी गई है। एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. करन सिंह, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed