फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   C-arm machine will be installed in the operation theatre... OPD of bones will be hi-tech

Shahjahanpur News: ऑपरेशन थियेटर में लगेगी सी-आर्म मशीन... हाईटेक होगी हड्डियों की ओपीडी

Thu, 15 May 2025 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 15 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
C-arm machine will be installed in the operation theatre... OPD of bones will be hi-tech
राजकीय मेडिकल कॉलेज में हड्डी के मरीजों के लिए एक नया ऑपरेशन थिएटर। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में नई तकनीकी से टूटी हड्डियों को जोड़ा जाएगा। यहां एक नया ऑपरेशन थियेटर बनाया जा रहा है, जहां सी-आर्म उपकरण लगाया जाएगा। यह उपचार में मरीजों के लिए काफी आरामदायक साबित होगा।
विज्ञापन

सी-आर्म मशीन की मदद से टूटे हुए भाग को बिना ऑपरेशन के ही स्क्रू और नट लगाकर जोड़ा जाएगा। यह उपकरण कम समय में हड्डियों को आपस में जोड़ने का काम करती है। हड्डियों में मेजर फ्रैक्चर होने पर मरीजों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट अस्पतालों जैसी उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके लिए हड्डियों के ऑपरेशन के लिए इंटरलॉकिंग विधि की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

इस पद्धति से हड्डी कम समय और बेहतर तरीके से जुड़ सकेगी। बंद पड़े पुराने लेबर रूम में नया ऑपरेशन थियेटर बनाया जा रहा है। इसके बाद पास के भवन को मिलाकर वार्ड का और विस्तार किया जाएगा। अभी तक ट्राॅमा सेंटर की ओटी में ऑपरेशन किए जाते थे। सी-आर्म उपकरण की मदद से हड्डियों को सटीक मिलान कर स्क्रू और नट से कसा जाएगा। यह कम समय में हड्डियों को आपस में जोड़ने का काम करती है। इसके लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा शुरू होने के बाद ऐसे मरीजों को कम खर्च में इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
सी-आर्म मशीन अभी एक है। एक और खरीदेंगे। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। नया ऑपरेशन थियेटर व हड्डी वार्ड भी बनाया जा रहा है।
- डाॅ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed