फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   By keeping Ramnam Mudraika in mouth, you can cross Bhavsagar: Yogesh

रामनाम मुद्रिका मुख में रखकर कर सकते भवसागर पार : योगेश

Tue, 24 Jun 2025 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
By keeping Ramnam Mudraika in mouth, you can cross Bhavsagar: Yogesh
मदनापुर के ढुकरीकलां गांव में हनुमंत कथा सुनाते योगेश दी​क्षित। संवाद
शाहजहांपुर। मदनापुर क्षेत्र के गांव ढुकरीकलां में चल रही हनुमत कथा के आठवें दिन कथा व्यास योगेश दीक्षित ने चित्रकूट महिमा एवं सुंदरकांड की मनोहारी कथा का वर्णन किया।
विज्ञापन


व्यास ने बताया कि जिस प्रकार हनुमान जी मुद्रिका को मुख में रखकर सौ योजन का समुद्र लांघ गए, उसी तरह सभी रामनाम रूपी मुद्रिका को मुख में रखकर भवसागर को पार कर सकते हैं। हनुमान जी ने लंका में प्रवेश करते ही सबसे पहले लंकिनी की रजोगुणी वृत्ति का सुधार किया। हनुमान और लंकिनी के बीच सत्संग चर्चा हुई लंका में जाकर हनुमान जी ने प्रत्येक महल में सीता जी को खोजा लेकिन कहीं पर भी पता नहीं लगा।
विज्ञापन

विभीषण के द्वारा युक्ति बताने पर हनुमान जी अशोक वाटिका में गए और अशोक वृक्ष के ऊपर बैठकर सीता जी से रामचंद्र के गुणों का बखान किया। इससे सीता जी के दुख का निवारण हुआ। हनुमान जी ने सीता जी को अपना पर्वताकार रूप दिखाया और सीता जी ने हनुमान को रामप्रिय होने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथाव्यास ने बताया कि जिसने साधना के बल पर परमात्मा को प्राप्त कर लिया, वही संत है। जो साधना के पथ पर चल रहा है, वही साधु है। कथा श्रवण के दौरान आयोजक हरवेंद्र सिंह चौहान, गंगेश चौहान, सुमन चौहान, अश्विनी चौहान, प्रधान राजवीर सिंह चौहान, शिवम, दुर्गेश, शरदवीर चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed