{"_id":"6aee26f8ab308dc89a05ee57","slug":"buses-returned-carrying-passengers-from-the-delhi-route-while-special-trains-remained-empty-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-189423-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिल्ली रूट से सवारियां लेकर लौटीं बसें, स्पेशल ट्रेनें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिल्ली रूट से सवारियां लेकर लौटीं बसें, स्पेशल ट्रेनें खाली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास करते यात्री। संवाद
शाहजहांपुर। दीपावली नजदीक आने के साथ ही दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। धनतेरस पर दिल्ली से रोडवेज बसें सवारियों से खचाखच भरकर लौटीं, जबकि रेलवे की स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के इंतजार में खाली दौड़ती नजर आईं। नियमित ट्रेनों में जरूर कुछ भीड़ देखने को मिली।
धनतेरस पर रोडवेज की करीब 70 बसें दिल्ली रूट पर संचालित की गईं। लंबी दूरी के इस रूट पर पर्याप्त सवारियां मिलने से बसें भरकर वापस आईं। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि निगम की ओर से 30 लाख रुपये राजस्व का लक्ष्य दिया गया था, जबकि बृहस्पतिवार को 35 लाख 33 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही।
दूसरी ओर रेलवे की त्रिवेणी और राज्यरानी एक्सप्रेस में यात्रियों की कुछ भीड़ रही, लेकिन स्पेशल ट्रेनों को पर्याप्त यात्री नहीं मिले। लखनऊ से अमृतसर के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन दोपहर में स्टेशन पहुंची तो यात्रियों की संख्या बेहद कम थी। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।