फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bus service launched for Ayodhya

Shahjahanpur News: अयोध्या के लिए शुरू की गई बस सेवा

Tue, 14 Apr 2026 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bus service launched for Ayodhya
शाहजहांपुर का रोडवेज बस अड्डा। फाइल फोटो
शाहजहांपुर। अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन के लिए यात्रियों को टुकड़ों में सफर करने के झंझट से निजात मिल जाएगी। परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अयोध्या के लिए बस सेवा को शुरू कर दिया है। नई बस के परिणाम सकारात्मक आ रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले शाहजहांपुर से कानपुर होते हुए अयोध्या के लिए बस का संचालन शुरू किया गया था। इस रूट पर यात्रियों को अधिक सवारी नहीं मिल सकीं। यहां से लखनऊ तक की सवारी ही बस को मिलती थीं। आय नहीं आने के कारण निगम ने बस को बंद कर दिया। इसके बाद यात्रियों के सामने संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

सीधी बस बंद होने से यात्री यहां से लखीमपुर तक जाकर नानपारा होते हुए टुकड़ों में सफर करते थे। ऐसे में अब लोगों को सुखद सफर देने के उद्देश्य से परिवहन निगम ने अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा को शुरू किया है। केंद्र के सह अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि तड़के साढ़े तीन बजे अयोध्या के लिए बस रवाना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लखीमपुर, बहराइच, गोंडा होते हुए अयोध्या जाती है। 381 किलोमीटर की दूरी के 542 रुपये किराया रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed