फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bus overturned while trying to save a cow, several passengers injured

Shahjahanpur News: गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलटी बस, कई यात्री घायल

Tue, 10 Mar 2026 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bus overturned while trying to save a cow, several passengers injured
अल्हागंज में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलटी बस। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : सामौर बाबा धाम में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोतः प्रशासन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। बरेली–फर्रुखाबाद हाईवे पर फतेहपुर गांव के मोड़ के पास सोमवार को देर रात नेपाल से यात्रियों को लेकर मुंबई जा रही एक ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों में एक बालिका को सीएचसी से गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


न्यू खैरा ट्रांसपोर्ट कंपनी की स्लीपर बस पलिया से यात्रियों को लेकर मुंबई जा रही थी। बस में चालक-परिचालक के अतिरिक्त 72 यात्री सवार थे। देर रात करीब 1:30 बजे बस हाईवे पर फतेहपुर गांंव के मोड़ के पास नवनिर्मित फ्यूल स्टेशन के पास पहुंची कि तभी अचानक सामने गाय आ गई।
विज्ञापन

गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने तेज रफ्तार बस में ब्रेक लगाए, तो वह लहराते हुए अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में बचाव के लिए चीख-पुकार मच गई। इस दौरान उधर से निकले वाहन चालकों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बस पर सवार अर्जुन वन, राजेंद्र चौधरी, नवीन थारू, सर्जन नेपाली, राजकुमार चौधरी, पुलराम चौधरी, रंजीत चौधरी, धामी, हरीश चुनारा, संतोष, दिनेश चौधरी, प्रेजना चौधरी, मानवी चौधरी, सपना लोहार, नरेंद्र चुनारा, कुसमी चौधरी समेत कई यात्री घायल हो गए। सभी घायल नेपाल के कैलाली और कंचनपुर जिले के रहने वाले बताए गए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। वहां अधिकांश घायलों को सामान्य चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बालिका मानवी चौधरी को सिर में गंभीर चोट आने और हाथ में फ्रैक्चर हो जाने के कारण बेहतर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि बस सड़क के किनारे पलटने की वजह से हाईवे पर यातायात में कोई बाधा नहीं पड़ी। यात्रियों को दूसरे वाहनों से रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed