फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bus filled with laborers burst into flames, highway jammed for one hour

Shahjahanpur News: आग का गोला बनीं मजदूरों से भरी बस, एक घंटे हाईवे जाम

Sat, 22 Feb 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bus filled with laborers burst into flames, highway jammed for one hour
हाइवे पर बस में लगी आग। स्रोत: पुलिस - फोटो : mathura
भावलखेड़ा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे श्रावस्ती से दिल्ली जा रही निजी बस में आग लग गई। आग की लपटें उठने पर चालक ने गाड़ी रोकी। सवारियों ने किसी तरह जान बचाई। दमकल यूनिट की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। इस बीच एक लेन का हाईवे एक घंटे तक जाम रहा।
विज्ञापन

श्रावती जिले के थाना मिंजा के गांव मिनकापुर निवासी चालक दुर्गेश वर्मा बस लेकर दिल्ली जा रहे थे। बस में करीब 45 लोग सवार थे। सभी मजदूरी करने जा रहे थे। हाईवे पर रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के सामने से चालक को दुर्गंध महसूस हुई। उसने शीशे से देखा तो पीछे के हिस्से में आग की लपट उठ रही थी। ड्राइवर ने बस को रोक दिया। इसके बाद सवारियों में भगदड़ मच गई। किसी तरह नीचे उतरकर जान बचाई। आग से पूरी बस जल गई। सूचना पर आरसी मिशन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंचे। दमकल यूनिट की दो गाड़ियाें ने आग पर काबू पाया। इस बीच एक लेन के हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed