फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bus fares increased after the introduction of toll tax.

Lakhimpur Kheri News: टोल टैक्स शुरू होते ही बढ़ा बसों का किराया

Thu, 18 Sep 2025 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Bus fares increased after the introduction of toll tax.
बस का टिकट, टोल शुरू होने से बढ़ा चार रुपए किराया
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 10 सितंबर से बौंठा गांव (लखीमपुर-फरधान मार्ग) पर टोल टैक्स वसूली शुरू होने के बाद परिवहन निगम ने अपनी बसों का किराया बढ़ा दिया है। निगम ने ईटीएम मशीनों में अपडेट कर यात्रियों से नया किराया वसूलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अब दिल्ली, कानपुर और लखनऊ जाने वाली बसों में प्रति यात्री चार रुपये अतिरिक्त देने होंगे। अकेले लखीमपुर व गोला डिपो से रोजाना 40 से 50 बसें इन रूटों पर रवाना होती हैं। अन्य डिपो की बसों को मिलाकर प्रतिदिन हजारों यात्री इस बढ़े हुए किराए का बोझ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय रूट पर राहत

गोला से फरधान और लखीमपुर से रूकंदीपुर तक का किराया जस का तस रखा गया है। परिचालकों के अनुसार, फरधान या रूकंदीपुर तक जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, टोल पार करने वाले स्टॉपेज पर किराया चार रुपये बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेशन किराया पहले - किराया अब

लखीमपुर से गोला- 54 -58
लखीमपुर से मोहम्मदी- 100 -104
लखीमपुर से शाहजहांपुर-148 -152
गोला से फरधान- 30 -30
गोला से एलआरपी- 50 - 54
गोला से लखीमपुर- 54 - 58
गोला से सीतापुर- 128 - 132
गोला से कैसरबाग- 253 -258

डिपो से सिर्फ रूट पर टोल टैक्स की जानकारी मांगी गई थी। निगम ने चार रुपये प्रति टिकट बढ़ोतरी की है, जो टोल पार करने के बाद पड़ने वाले स्टापेज पर ही लागू होगा। सभी ईटीएम लखनऊ से ही अपडेट होती हैं। - गीता सिंह, एआरएम, लखीमपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed