फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bus collides with truck due to fog, seven people injured

कोहरे के कारण बस ने ट्रक में मारी टक्कर, सात लोग घायल

Fri, 24 Dec 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with truck due to fog, seven people injured
मीरानपुर कटरा में हुए एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा पांच बजे रुहेलखंड डिपो की बस ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक-परिचालक और पांच यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद थोड़ी देर हाईवे पर जाम लग गया। हादसे का कारण सुबह कोहरा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह सवा पांच बजे रुहेलखंड डिपो की जनरथ बस लखनऊ से बरेली जा रही थी। बस में करीब 50 सवारियां बैठी हुईं थीं। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर-कटरा के बीच खिरिया सकटू गांव के सामने धान से लदा एक ट्रक पहिया खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। कोहरे के कारण बस के चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया। बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। बस में कई सवारियां नींद में थीं। टक्कर लगते ही तमाम सवारियां सीट से गिर गईं। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

ये हैं घायल
हादसे में बरेली के भुता के गांव निवासी चालक प्रशांत गंगवार, पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी परिचालक कृष्णपाल, जिला गोंडा के थाना उमराई के गांव कुरमिर्जा निवासी राम औतार (26) पुत्र राजेंद्र प्रसाद, जिला बलिया के थाना गोदवाल के गांव कोहली निवासी राजेश (36) पुत्र रामप्रीत, जिला जौनपुर के थाना लाइन के कस्बा कसमसपुर के गांव निवासिनी सोनी (29) पत्नी नवीन कुमार, शाहजहांपुर के गढ़ियारंगीन निवासी कमलेश (25) और जिला चित्रकूट के थाना भरतपुर के गांव तारो निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र देवनाथ घायल हो गए हैं। सभी का इलाज तिलहर सीएचसी में कराया गया। यहां से चालक और परिचालक को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed