{"_id":"696bdb2c0b8ec04fd80fdce4","slug":"bulls-clashed-in-the-weekly-market-leaving-seven-people-injured-including-a-grandfather-and-his-grandson-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-163224-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: साप्ताहिक बाजार में भिड़े सांड़, बाबा-पौत्र सहित सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: साप्ताहिक बाजार में भिड़े सांड़, बाबा-पौत्र सहित सात घायल
विज्ञापन
खुटार में सांड़ों के हमले में घायल डबलू गुप्ता। संवाद
खुटार। नखासा बाजार में सांड़ों की लड़ाई में एक दुकानदार का पैर टूट गया और उनका पौत्र घायल हो गया। पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है।
खुटार में शनिवार को नखासा बाजार होती है, जिसमें काफी भीड़ रहती है। शाम के समय बाजार में दो सांड़ लड़ने लगे। दुकानदारों ने सांड़ों को भगाने का प्रयास किया लेकिन सांड़ उग्र हो गए और मोहल्ला रायटोला निवासी डब्लू गुप्ता (60) और उनके पौत्र राजा (12) को घायल कर दिया। डबलू गुप्ता का पैर टूट गया। वह बाजार में किराने की दुकान लगाए थे।
इसके अलावा बाजार आए कस्बे के रामभरोसे, रामचंद्र, विमलेश कुमार, राजाराम, हरिश्चंद्र आदि घायल हो गए। खुटार के मोहल्ला देवस्थान के शोभित, रामू सहित कई दुकानदारों का सामान बिखर जाने से काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन
दुकानदारों और बाजार आए लोगों ने किसी तरह सांड़ों को भगाया। जानकारी पाकर पहुंचे डब्लू गुप्ता के परिजन उनको निजी अस्पताल ले गए। अन्य घायलों ने भी निजी डॉक्टर के यहां जाकर इलाज कराया। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में कई सांड़ आकर उत्पात मचाते हैं, लेकिन नगर पंचायत अधिकारी और बीडीओ सांड़ों को पकड़वाने पर ध्यान नहीं देते हैं, इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।