{"_id":"645becae8dfc53be3e0f8fb4","slug":"bulls-clashed-in-the-market-many-bikes-were-broken-shahjahanpur-news-c-4-1-150602-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाजार में भिड़े सांड़, कई बाइकें टूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाजार में भिड़े सांड़, कई बाइकें टूटीं
Thu, 11 May 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 11 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में लड़ने के बाद जूते की दुकान में घुसे सांड़ और गिरी बाइकेज। संवाद
पुवायां। नगर के व्यस्ततम बाजार राजा मार्केट में दो सांड़ भिड़ गए। सांड़ों की लड़ाई में कई बाइकें टूट गईं। सांड़ों के लड़ते हुए जूते की दुकान घुस जाने से काफी नुकसान हो गया।
बुधवार को थाने के सामने घूम रहे दो सांड़ आपस में लड़ने लगे। आसपास के दुकानदारों ने सांड़ों को भगाने का प्रयास किया तो उन्होंने लोगों को ही दौड़ा लिया। सांड़ों को लड़ता देख बाजार में भगदड़ मच गई। लोगों ने आसपास की दुकानों में शरण ली। दुकानों के बाहर खड़ीं कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।
सांड़ लड़ते हुए अशफाक फुटवियर की दुकान में घुस गए। इससे दुकान का फर्नीचर आदि टूट गया। दुकान में बैठे ग्राहकों ने दुकान की अलमारियों से चिपक कर जान बचाई। इसके बाद कई दुकानदारों ने एकत्र होकर सांड़ों पर पानी डाला तो वे वहां से भागे। सांड़ों के भागने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली।