फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bullion traders protesting against minister

सराफा व्यापारियों ने वित्तमंत्री के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 16 Mar 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो शाहजहांपुर
ब्यूरो शाहजहांपुर Updated Wed, 16 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
bullion traders protesting against minister
सराफा व्यापारियों ने वित्तमंत्री के खिलाफ की नारेबाजी
दो लाख रुपये मूल्य से अधिक के जेवरों की खरीद पर पैन कार्ड अनिवार्य किए जाने और एक्साइज टैक्स थोपे जाने के विरोध में जिले के सराफा व्यापारियों की बाजार बंदी मंगलवार को भी जारी रही। सराफा कारोबारियों ने चौक, सदर बाजार और जलालनगर मेें बैठक कर केंद्रीय वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 12 करोड़ रुपये सालाना कारोबार से कम वाले सराफा प्रतिष्ठानों को एक्साइज टैक्स से छूट और इंस्पेक्टर राज से निजात दिलाने की बात कही है। वित्त मंत्री के इस बयान ने सराफा कारोबारियों के मन में धधक रही आग में घी डालने का काम किया। जलालानगर में सराफा कारोबारियों की बैठक में इकाई अध्यक्ष पंकज वर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री ने छोटे-बड़े सराफा व्यापारियों की बात करके उनकी एकता में फूट डालने की चाल चली है। महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी ने वित्त मंत्री के बयान को अंग्रेजी मानसिकता का परिचायक बताया। इस मौके पर व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में मितुल सिंह, अशोक रस्तोगी, बृज किशोर वर्मा, महेश वर्मा, राधेश्याम राठौर, बंटी रस्तोगी, सतीश वर्मा, रतन वर्मा, सीताराम भोला, ईश्वर दयाल वर्मा आदि शामिल रहे। उधर, चौक और सदर बाजार सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक करके प्रांतीय नेतृत्व से अग्रिम दिशा निर्देश मिलने तक बाजार बंद रखने का संकल्प दोहराया। चौक सराफा इकाई अध्यक्ष जवाहर रस्तोगी, महामंत्री राजीव खन्ना, संरक्षक सुरेंद्र सिंह सेठ आदि ने सरकार के बयानों से विचलित हुए बगैर एकता बनाए रखने पर जोर दिया। सदर सराफा यूनियन के अध्यक्ष मुन्ना लाल चंदेल और महामंत्री विनोद सराफ ने बाजार बंदी में सहयोग के लिए व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed