फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bullies uprooted highway road with JCB

Shahjahanpur News: दबंगों ने जेसीबी से उखाड़ी हाईवे की सड़क

Wed, 04 Oct 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 04 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bullies uprooted highway road with JCB
जैतीपुर। फतेहगंज पूर्वी से दातागंज जाने वाले स्टेट हाईवे की निर्माणाधीन सड़क का लगभग साढ़े तीन सौ मीटर हिस्सा दबंगों ने जेसीबी से उखाड़ दिया। काम में लगे मजदूरों से मारपीट भी की गई। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने जांच के लिए टीम का गठन करते हुए एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी से दातागंज की ओर करीब नौ किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस पर प्रथम लेयर गिट्टी-कोलतार बिछाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे सात-आठ लोग निर्माणाधीन सड़क पर पहुंच गए। दबंगों ने निर्माण कर रहे कर्मचारियों और मजूदरों के साथ मारपीट की। ताहरपुर गांव के पास बनी बनखंडी पुलिया से नवादा मोड़ के बीच की सड़क को जेसीबी से उखाड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर निर्माण कर रहे कर्मचारियों को धमकाया। दबंगों ने करीब साढ़े तीन सौ मीटर उखाड़ दी। इसके बाद दबंग मौके से चले गए। सूचना मिलने पर थाना जैतीपुर प्रभारी विकास कुमार मौके पर पहुंचे। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रथिन सिन्हा ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की। वहीं मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने जांच टीम गठित कर दी। तिलहर तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी रथिन सिन्हा ने कहा कि फतेहगंज पूर्वी से दातागंज हाईवे का निर्माण चल रहा है। सोमवार रात कुछ लोगों ने सड़क को जेसीबी से उखाड़ दिया है। कर्मचारियों के साथ मारपीट भी हुई है। डीएम ने मामले में जांच टीम गठित कर दी है। संबंधित फर्म की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed