फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bulldozers, broken platforms and tin sheds in Banda

बंडा में गरजा बुलडोजर, तोड़े गए चबूतरे और टिनशेड

Sat, 28 May 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers, broken platforms and tin sheds in Banda
बंडा में अतिक्रमण हटाने वाली टीम से व्यापारियों की हॉट टॉक के दौरान लगी भीड़ - फोटो : POWAYAN
बंडा। नगर में दुकानों के आगे बने चबूतरे और टिन शेड शुक्रवार को बुलडोजर से तोड़ दिए। दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा, लेकिन चबूतरे तोड़ने के बाद दुकानदारों को अन्य अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने 60 फुट के स्थान पर 45 फुट तक ही अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। कुछ दुकानदारों ने अपने टिन शेड भी खुद ही हटा लिए थे। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की टीम नगर पंचायत कर्मियों के साथ दो जेसीबी लेकर पहुंचीं। जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत होते ही दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों से मोहलत मांगी। इस पर अधिकारियों ने दुकान के आगे बने चबूतरे और टिनशेड जेसीबी से तोड़ दिए।
विज्ञापन

इसके बाद दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता केपी मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को टीम अतिक्रमण हटाने आई थी। लोगों के कहने पर दुकानें नहीं तोड़ी गई हैं, केवल चबूतरे ही तोड़े गए हैं। जहां तक लाल निशान लगे हुए हैं, वह सारी जगह खाली करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed