फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bulldozer running at Roshan Lal Verma house Samajwadi Party team will investigate breaking illegal construction Akhilesh Yadav took cognizance

रोशन लाल वर्मा के घर पर बुलडोजर चलने का मामला: अवैध निर्माण तोड़ने की जांच करेगी सपा की टीम, अखिलेश यादव ने लिया संज्ञान

Sat, 23 Apr 2022 08:23 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 08:23 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा छोड़कर सपा में आए पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की बहू रुचि वर्मा के मकान-दुकान का कुछ हिस्सा अवैध पाए जाने पर 21 अप्रैल को प्रशासन द्वारा जेसीबी से तोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
Bulldozer running at Roshan Lal Verma house Samajwadi Party team will investigate breaking illegal construction Akhilesh Yadav took cognizance
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा की पुत्रवधू रुचि वर्मा के भवन का कुछ हिस्सा तोड़े जाने की रिपोर्ट सपा हाईकमान तक पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संज्ञान लिया है। सपा मुखिया के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल 25 अप्रैल को जांच करने के बाद डीएम से मिलकर वार्ता करेगा। उसके बाद रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को दी जाएगी।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा छोड़कर सपा में आए पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की बहू रुचि वर्मा के मकान-दुकान का कुछ हिस्सा अवैध पाए जाने पर 21 अप्रैल को प्रशासन द्वारा जेसीबी से तोड़ दिया गया था। इस मामले की रिपोर्ट सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने हाईकमान भेजी थी। अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का गठन किया है। 
विज्ञापन


दल में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप, पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू, शशांक यादव, उपेंद्र पाल सिंह, जिला महासचिव रणंजय यादव और महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा को शामिल किया है। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के खिलाफ भाजपा सरकार द्वारा बिना नोटिस द्वेषपूर्ण भावना से बिल्डिंग का हिस्सा गिराए जाने की जांच के निर्देश प्रतिनिधि मंडल को दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed