{"_id":"626ae5bb87fdd436923399d0","slug":"bulldozer-run-on-illegal-construction-in-subhashnagar-shahjahanpur-news-bly4830783120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाषनगर में अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर, बगैर नक्शा पास कराए बनाए थे मकान-दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाषनगर में अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर, बगैर नक्शा पास कराए बनाए थे मकान-दुकान
विज्ञापन
शाहजहांपुर के सुभाषनगर में बने अवैध निर्माण को तोड़ती जेसीबी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लॉटिंग कर दी गई। उन पर मकान बनाए जाने लगे। बृहस्पतिवार को सुभाषनगर में निर्माणाधीन स्मार्ट रोड के किनारे अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।
मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला व पुलिस बल सुभाषनगर में निर्माणाधीन स्मार्ट रोड के किनारे बगैर नक्शा पास कराए बनाए जा रहे मकान-दुकानों को ढहाने पहुंच गया। अधिकारियों के निर्देश पर बुलडोजर चला और पक्के निर्माण को ढहा दिया। ये निर्माण बिना नक्शा पास कराए हो रहे थे।
सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाना है। शहर में बिना नक्शा पास के बनने वाली कॉलोनियों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सुभाष नगर कॉलोनी में भी दस प्लॉटरों को चिह्नित करके उन्हें पहले ही नोटिस जारी किए थे। इसके बाद कार्रवाई की गई। है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि ककरा, लोदीपुर सहित शहर में और भी तमाम जगह पर विकसित होने वाली अवैध कॉलोनी को चिह्नित किया जा चुका है। वहां पर भी हुए अवैध निर्माण के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।