फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bulldozer operated in Kalan, stopped on the protest of traders

कलान में चला बुलडोजर, व्यापारियों के विरोध पर रुका

Tue, 31 May 2022 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer operated in Kalan, stopped on the protest of traders
अतिक्रमण को तोड़ती जेसीबी मशीन - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर/कलान। शहर में रविवार को सीतापुर नेत्र चिकित्सालय से सुनहरी मस्जिद तक अतिक्रमण हटाया गया। कलान में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों ने पूर्व में नोटिस न देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कलान में सुबह तहसीलदार दुर्गेश यादव पुलिस फोर्स के साथ परौर तिराहे पर बुलडोजर लेकर पहुंच गए। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर नाले के पीछे अतिक्रमण हटाना शुरू किया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने टीम से पूछा कि नाले के पीछे होने के बाद भी तोड़फोड़ करना गलत है। व्यापारियों का विरोध देखकर प्रशासन की टीम को पीछे हटना पड़ा। सुरेश गुप्ता, खुर्शीद, छग्गन लाल, विपिन आदि व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन बगैर नोटिस जारी किए तोड़फोड़ कर रहा है। व्यापारियों के विरोध के बाद प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कुछ व्यापारियों के साथ वार्ता की। प्रशासन ने व्यापारियों को तीन दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

तिलहर-निगोही मार्ग पर आज से अभियान
तिलहर। सोमवार को तिलहर निगोही मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस मार्ग के स्थायी निर्माण पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। सहायक अभियंता सुनील कुमार गुप्ता ने एसडीएम राशि कृष्णा व अन्य संबंधित पुलिस के अधिकारियों को पत्र देते हुए कहा है कि अभियान में वे टीम का सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर में जेसीबी ने ढहाए अस्थायी अतिक्रमण
शाहजहांपुर। मिर्जापुर में रविवार को तहसीलदार दुर्गेश यादव के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग की टीम ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे के दोनों ओर फुटपाथ तक टिनशेड और तख्त आदि डालकर किये गये अस्थायी अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया। कई दुकानदारों ने पहले ही अतिक्रमण हटा लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed