{"_id":"61649b5a8ebc3ed9db095814","slug":"bul-attack-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-bly462607722","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में सांड के हमले से तालाब में गिरकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में सांड के हमले से तालाब में गिरकर किशोर की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक जोगेंद्र उर्फ अमन
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। खेत की ओर से जा रहे किशोर पर सांड़ ने हमला कर दिया, इससे किशोर तालाब में गिर गया। जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने उसे पुवायां के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की सूचना पर पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव चकऊदन निवासी जगपाल का 14 वर्षीय पुत्र जोगेंद्र उर्फ अमन सोमवार दोपहर बाद खेतों की ओर जा रहा था। इस दौरान आपस में लड़ाई लड़ रहे दो सांड़ों ने जोगेंद्र पर हमला करते हुए तालाब में गिरा दिया। मामले की जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और किशोर को निकालकर पुवायां के सरकारी अस्पताल लाये। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद जगपाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की मौत होने से पिता जगपाल, मां सुनीता, भाई अचिलेंद्र, बहन दामिनी आदि परिवार के लोगों का रो रोकर हाल बेहाल है।