फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Building owners toilets Ask for permission to build

भवन मालिकों से शौचालय बनाने की अनुमति लें

Wed, 20 May 2015 07:42 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 20 May 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय बंद होने से पहले रोटी गोदाम स्थित नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मासिक बैठक हुई। इसमें किराए के भवनों में शौचालयों के निर्माण को मकान मालिकों से लिखित सहमति लेने के शिक्षकों को निर्देश दिए गए। नगर शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को तमाम बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करके देने को भी कहा।
विज्ञापन

नगर शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल त्रिवेदी ने शिक्षकों से मिड-डे मील का उपभोग जमा करने, 20 मई तक का नामांकन बताने, किचन खर्च का उपभोग देने के निर्देश दिए। साथ ही छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल बनाने की प्रगति के बारे में जानकारी ली। वहीं किराए के भवनों में संचालित हो रहे परिषदीय स्कूलों के भवन मालिकों से शौचालय बनाने की सहमति और असहमति लेने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य कई विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एबीआरसी इमरान सईद, रीता सक्सेना, सीमा आहूजा, जूनियर शिक्षक संघ के नगर अध्यक्ष सय्यद मंजूर हसन खां, संजय डोनाल्ड, महबूब हसन खां, महबूब उल्ला खां, पूजा सिंह, रचना जौहरी, हिमांशु दीक्षित, सुबोध वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed