फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Budget increased for sports competition, organized from July

Shahjahanpur News: खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बढ़ाया बजट, जुलाई से होगा आयोजन

Sun, 12 May 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 12 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Budget increased for sports competition, organized from July
शाहजहांपुर। बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए शासन से निर्देश आ गए हैं। इस बार बजट भी बढ़ाकर जारी किया गया है। जुलाई से आयोजन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में बेसिक शिक्षा के 2720 विद्यालय हैं। इनमें करीब 3.50 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। पढ़ाई के साथ बच्चों की शिक्षा को रुचिकर बनाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें निशुल्क कॉपी, किताबें उपलब्ध कराना, यूनिफार्म व जूते-मोजे के लिए धनराशि अभिभावकों के खातों में भेजना, मध्याह्न भोजन, स्मार्ट क्लास आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्हें खेलों में भी दक्ष बनाया जा रहा है। इसके लिए खेल स्पर्धाओं के आयोजन को लेकर समय-सारिणी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार जुलाई के तीसरे सप्ताह से अगस्त के तृतीय सप्ताह के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न कराई जाएंगी। बीएसए को प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए जाने के साथ ही धनराशि भी आवंटित की गई है। खास बात है कि यह धनराशि पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक है जो ब्लॉक और जिला स्तर पर अलग-अलग मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

जिला स्तर पर 52,500 और ब्लॉक के लिए एक लाख रुपये मिले

बेसिक शिक्षा के खेल प्रभारी रामप्रसाद ने बताया कि पिछले वर्ष ब्लॉक व जिला स्तर, मंडल व प्रदेश पर खेल प्रतियोगिताएं कराने के लिए कुल एक लाख 21 हजार रुपये आवंटित हुए थे। इस बार जिला स्तर के लिए 52,500 रुपये मिले हैं, तो ब्लॉक स्तर के लिए लगभग एक लाख रुपये का बजट जारी किया गया है।

मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए 93600 रुपये आवंटित हुए हैं। प्रदेश स्तरीय स्पर्धा के लिए बजट अलग से जारी होगा। बताया कि ब्लॉक स्तर पर मिलने वाली धनराशि को प्रत्येक परिषदीय विद्यालय स्तर पर आवंटित किए जाने के निर्देश हैं।

हालांकि, यह धनराशि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के लिए काफी कम है। इसलिए प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को निजी प्रयासों से भी धनराशि एकत्रित करनी पड़ जाती है।

------

ये होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं

कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए हॉकी, तैराकी, कुश्ती, हैंडबाल, वालीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, जिमनास्टिक, कबड्डी, योगासन, व्यायाम, खो-खो, ताइक्वांडो के साथ-साथ लोकगीत, लोकनृत्य, अंताक्षरी आदि प्रतियोगिताएं होंगी। इनका आयोजन जुलाई से सितंबर के बीच अलग-अलग वर्ग में विद्यालय, न्याय पंचायत, ब्लॉक, जिला व मंडल स्तर पर होगा। 30 नवंबर तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी।


------

खेलकूद को हर दिन की गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय स्तर से लेकर जिला स्तर तक खेल प्रतियोगिताएं समय-सारिणी के अनुसार कराई जाएगी। इससे बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को खेलों में पारंगत बनाया जा सकेगा। - रणवीर सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed