फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Budaun usurped player overall championship

बदायूं के खिलाड़ी ले उड़े ओवरऑल चैंपियनशिप

Tue, 16 Feb 2016 08:39 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 16 Feb 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
Budaun usurped player overall championship

 बेसिक शिक्षा विभाग की 31वीं मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ओसीएफ के अपर महाप्रबंधक बिंदेश्वर सिंह ने प्रतियोगिता की अध्यक्ष सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी (एडी) शशि देवी शर्मा, डायट प्राचार्य राकेश कुमार, बदायूं के बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा के साथ विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप की शील्ड बदायूं की झोली में गई, जबकि मेजबान शाहजहांपुर रनरअप रहा। बरेली को तीसरा और पीलीभीत को चौथा स्थान मिला। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर यही परिणाम रहा। समापन पर बच्चों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

विज्ञापन

ओसीएफ स्टेडियम में चली दो दिवसीय मंडलीय प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक स्तर पर व्यक्तिगत रूप  से बालक वर्ग में बदायूं के रोहित यादव और बालिका वर्ग में बदायूं की ही गुंजन तथा प्राथमिक स्तर पर शाहजहांपुर के अमन और बालिका वर्ग में बरेली की विनीता चैंपियन बनी। इससे पूर्व जिला व्यायाम शिक्षक राम प्रसाद और जिला व्यायाम शिक्षक बालिका डॉ. विनय गुप्ता के नेतृत्व में सुबह से ही विभिन्न स्पर्धाएं कराई गईं। प्रतियोगिता की खास बात यह भी रही कि प्रतियोगिता की आयोजक एडी बेसिक शशि देवी शर्मा, संयोजक बीएसए राकेश कुमार और सह संयोजक खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय संजय शुक्ला दोनों दिन स्टेडियम में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों एवं व्यायाम शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed