{"_id":"2b6b84165e0f7a8ede1a5041af92d77c","slug":"bsa-cooks-office-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयों का बीएसए दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइयों का बीएसए दफ्तर पर प्रदर्शन
शाहजहांपुर
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
मानदेय दिलाए जाने की मांग को लेकर भड़के रसोइयों ने बृहस्पतिवार को बीएसए दफ्तर पर प्रदर्शन किया। मानदेय और मानकों को पूरा करने के बावजूद संविदा का नवीनीकरण न करने का आरोप लगाकर मिड डे मील के जिला समन्वयक निश्चय सिंह का घेराव किया। इस दौरान रसोइया संघ के नेताओं और समन्वयक निश्चय सिंह के बीच झड़प हो गई। रसोइयों ने उनकी शिकायतों का 15 दिनों में निस्तारण कराए जाने की मांग की।
प्राथमिक विद्यालय रसोइया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों रसोइया दोपहर करीब डेढ़ बजे बीएसए दफ्तर पहुुंचे। ब्रह्म कुमार ने रसोइयों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर जिला समन्वयक से दफ्तर के बाहर बात करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि छह महीनों से बकाया चल रहा मानदेय तीन दिनों में दिलाया जाए और पात्रता पूरी कर रहे रसोइयों को दोबारा रखा जाए। साथ ही रसोइयों का मानदेय उनके बैंक खातों में भेजने, प्रशिक्षण दिलाने और संगठन के पदाधिकारियों को स्कूल टाइम में मिलने की अनुमति दिए जाने की मांग की।
इसके साथ ही नवीनीकरण न होने से निकाले गए 17 और मानदेय न मिलने से परेशान 79 रसोइयों की सूची भी दी। इस दौरान जिला समन्वयक और संगठन नेता के बीच झड़पें हुईं। ब्रह्म कुमार ने कहा कि यदि 15 दिनों के अंदर रसोइयों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो बीएसए दफ्तर में आत्मदाह कर लूंगा। इसकी जिम्मेदारी बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारियों और एमडीएम के जिला समन्वयक की होगी। प्रदर्शन करने वालों प्रांतीय सचिव जगमोहन शुक्ला, गोवर्धनी, राम औतार, मीना देवी, रेखा देवी, मालती, गौरी, माया देवी, अतर कली, पूनम सिंह, लज्जावती, जमुना देवी, कमला देवी, रेशमा, मंजू देवी, सीमा, विजपाल, अवधेश, यराम किशन, बुधपाल आदि तमाम रसोइयां शामिल रहीं।