फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brother in the grip of current scorched, child dies

करंट की चपेट में आकर भाई -बहन झुलसे, बच्ची की मौत

Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Brother in the grip of current scorched, child dies
जलालाबाद। घर में चल रहे फर्राटा (टेबल फैन) में अचानक उतरे करंट की चपेट में आकर मासूम भाई-बहन बेसुध हो गए। जानकारी पर परिवार वाले दोनों को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जबकि भाई की हालत ठीक है।
विज्ञापन

घटना नगर के मोहल्ला गांधी नगर की है। पड़ोस के गांव कोला निवासी राजगीर शंकर शर्मा जलालाबाद कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर में किराए पर रहते हैं। बुधवार सुबह वह काम पर चले गए। दोपहर करीब 12 बजे उनके घर में फर्राटा पंखा चल रहा था। घर में खेल रही शंकर की पांच साल की बेटी रिंकी ने खेलते समय अचानक फर्राटा छू लिया। इसमें अचानक उतरे करंट से रिंकी तड़पने लगी। उसे तड़पते देख घर में मौजूद करीब आठ साल का भाई मुन्ना बचाने के लिए उसे पकड़कर खींचने लगा।
विज्ञापन

इस पर भी करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर रसोई में काम कर रही मां मालती ने दौड़कर पंखे का प्लग स्विच से निकाल दिया। इसके बाद शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। दोनों बच्चों को एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने रिंकी को मृत घोषित कर दिया। इलाज के बाद मुन्ना को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद में केबिल टूटकर गिरने से दुकान में लगी आग
जलालाबाद। नगर के मुख्य चौराहे के पास बिजली का केबिल टूटकर गिरने से एक दुकान में आग लग गई। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने सप्लाई बंद कराने के बाद आग पर काबू पाया। यह हादसा बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जलालाबाद नगर के आंबेडकर चौराहे के पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed