फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brother-in-law and his wife's brother beaten up for stopping a ruckus at a religious discourse.

Shahjahanpur News: कथा में हंगामा करने से रोकने पर साले-बहनोई को पीटा

Fri, 19 Jun 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 19 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and his wife's brother beaten up for stopping a ruckus at a religious discourse.
जलालाबाद। गांव सीखमपुर चौकी में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान उपद्रव करने से मना करने पर हमलावर हुए तीन भाइयों ने साले-बहनोई को मारपीट कर घायल कर दिया। कासगंज के थाना पटियारी के गांव रम्पुरा निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसकी ससुराल जलालाबाद के गांव सीखमपुर चौकी में है। 16 जून की रात यहां कथा चल रही थी। इसी दौरान गांव के टिंकू, उसका भाई श्यामू व जीतू वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे। उसका साला विवेक सिंह उन्हें मना करना पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान तीनों भाइयों ने गालीगलौज करते हुए उसे लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। पवन के मुताबिक, जब वह अपने साले को बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि तीनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed