Shahjhanpur: पिता को पानी देने खेत जा रहे मासूम भाई- बहन की नदीं में डूबने से मौत,घर में पसरा मातम
अरेली नदी में दोनों बच्चों के शव उतारते दिखाई दिए। दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। पैर फिसलने से बच्चों के गड्ढे में डूबने की वजह बताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में अरिल नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों आपस में भाई- बहन हैं। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि शनिवार शाम करीब चार बजे कलान थाना क्षेत्र के गांव दसिया के मजरा बिरिया गरेली के रहने वाले उदयपाल का बेटा हिमांशु (12) और बेटी संगीता (9) घर से खेत में पिता को पानी देने जा रहे थे।
दोनों जब खेत नहीं पहुंचे तो पिता उदयपाल घर आ गये। घर आने पर जानकारी मिली की बच्चे खेत गये थे तभी दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई। तलाशी के दौरान अरेली नदी में दोनों बच्चों के शव उतारते दिखाई दिए। दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। पैर फिसलने से बच्चों के गड्ढे में डूबने की वजह बताई जा रही है। परिजनों ने रविवार को बगैर पुलिस को सूचना दिए दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया।