{"_id":"5762ba1b4f1c1b144311bf11","slug":"broken-wire-of-11-kv-line-shorts","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 केवी लाइन में शार्ट सर्किट से तार टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 केवी लाइन में शार्ट सर्किट से तार टूटे
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से शहरी क्षेत्र का बिजली नेटवर्क बृहस्पतिवार की सुबह गड़बड़ा गया। बूंदाबांदी के दौरान तार आपस में टकराने से 11 केवी लाइन में शार्ट सर्किट होने से क्षतिग्रस्त हो गई। इस लाइन को ठीक किया जाता इससे पहले अब्दुल्लागंज बिजली उपकेंद्र में इंसुलेटर फट गया। इससे केरूगंज इलाके की बत्ती गुल हो गई। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक धूप खिली रही, लेकिन बाद में आसमान में बादल छा गए। दस बजे पहले बूंदाबांदी हुई और फिर रिमझिम होने लगी। पानी की फुहारों के दौरान झंडा मोहल्ले में डॉन एंड डोना वाली गली में शास्त्रीनगर को गई बहादुरगंज पॉवर सब स्टेशन की 11 केवी लाइन के तार शार्ट सर्किट से तेज आवाज के साथ जमीन पर जा गिरे। गनीमत यह रही कि तार टूटने के समय गली में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। टूटे तारों में करंट था, जिससे आसपास के लोगों से टेलीफोन पर सूचना प्रभारी अवर अभियंता शैलेंद्र पांडेय को दी। उन्होंने लाइन स्टाफ को मौके पर भेजकर डॉन एंड डोना स्कूल के पीछे से लेकर मुल्लाखेल मस्जिद वाले तिराहे तक तार बदलवाने का काम शुरू करा दिया। यहां फाल्ट ठीक भी नहीं हो पाया था कि अब्दुल्ला सब स्टेशन स्थित केरूगंज फीडर का इंसुलेटर नमी पाकर तेज धमाके से जल उठा। एसएसओ ने तत्काल फीडर बंद करके प्रभारी जेई कृष्ण कुमार पटेल को सूचना दी। जेई ने बताया कि इंसुलेटर ठीक करके फीडर चालू करने में करीब दो घंटे लग गए। इस दौरान केरूगंज, रोशन गंज आंशिक, मु़ल्ला खेल, शास्त्री नगर, रंगीन चौपाल आंशिक, झंडा कलां आदि क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन