फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bridge collapsed in shahjahanpur,kolaghat pul

कोलाघाट पुल : मिट्टी डालकर समतल कराया रास्ता

Wed, 08 Dec 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
bridge collapsed in shahjahanpur,kolaghat pul
जलालाबाद में कोलाघाट पुल के नीचे आने जाने के लिए जमीन को समतल करती जेसीबी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। लोनिवि द्वारा मंगलवार को मिट्टी डालकर रास्ता समतल करवाया गया। मिर्जापुर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद से नदी पार कराने के लिए शुल्क भी कम लिया जाने लगा है, जिससे यात्रियों को राहत मिली है। हालांकि पैंटून पुल बनाने की शुरुआत अभी नहीं हो सकी है, परंतु नदी से पहले बनी एक साइड में रेत भरी बोरियां डालकर रास्ता बना दिया है। इसी के सामने से पैंटून पुल बनने की संभावना है।
विज्ञापन

29 नवंबर को कोला पुल तीन हिस्सों में टूटने के बाद से मिर्जापुर तथा कलान से आने-जाने वाले यात्रियों ने पुल के नीचे रेतीले व कीचड़युक्त मैदान को वैकल्पिक रास्ते के रूप में प्रयोग करना शुरू कर दिया था। ये यात्री प्राइवेट मोटर बोट से नदी पार कर रहे थे। नदी पार करवाने के लिए यात्रियों से ज्यादा रकम वसूली जा रही थी। इसको लेकर मिर्जापुर पुलिस ने सोमवार को करीब एक दर्जन मोटर बोट संचालकों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की थी। इसके चलते मंगलवार को यात्रियों से दस रुपये प्रति व्यक्ति तथा बाइक के बीस रुपये उतराई के लिए गए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों द्वारा मिट्टी डाल देने से कीचड़युक्त रास्ता लगभग खत्म हो गया है। हालांकि नदी पार मिर्जापुर इलाके में अभी तक मिट्टी आदि न पड़ने से कीचड़ और जलभराव वाले रास्ते से यात्रियों को निजात नहीं मिल सकी है। पुल टूटने के आठ दिन से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी लोनिवि अभी तक जरूरत का सामान नदी तक नहीं पहुंचा सका है, जिससे पैंटून पुल बनने की शुरुआत नहीं हो सकी है। पुल तथा दोनों तरफ सही रास्ता न बनने तक यात्रियों को मुश्किलों का सामना होगा। उधर, पुल गिरने की वजह जानने को मृदा परीक्षण का रुका कार्य भी शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed