फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bride denoy to marriage with drinker groom

दूल्हे को नशे में देखकर दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Fri, 11 Feb 2022 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:41 AM IST
विज्ञापन
bride denoy to marriage with drinker groom
शाहजहांपुर। निगोही कस्बे में बुधवार रात शादी में दूल्हे को शराब के नशे में देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इस बीच विवाद बढ़ने पर दूल्हे और उसके पिता की पिटाई कर दी। पुलिस ने पहुंचकर दूल्हे को हिरासत में लाकर थाने में बैठा लिया। बृहस्पतिवार शाम तक लड़की के न मानने पर बारात लौट गई।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना बीसलपुर के एक गांव के युवक की शादी निगोही कस्बे की लड़की से तय हुई थी। बुधवार रात बारात आई। वधु पक्ष ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। खाना खाने के बाद दूल्हे ने शराब पी ली। भांवरों के दौरान दुल्हन को दूल्हे के शराब के नशे में होने का आभास हुआ। पुलिस के मुताबिक, शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वर पक्ष ने विरोध किया। तभी दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस बीच वधु पक्ष ने दूल्हे व उसके पिता की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को थाने पर लाकर बैठा लिया। दोनों पक्षों में बृहस्पतिवार को पूरे दिन समझौते को लेकर प्रयास चलता रहा। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। बृहस्पतिवार देर शाम तक मामला न सुलझने पर बारात वापस चली गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed