फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bride and her father accused of embezzling cash and jewellery

Shahjahanpur News: वधू और उसके पिता पर नकदी, जेवर हड़पने का आरोप

Wed, 22 Oct 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bride and her father accused of embezzling cash and jewellery
खुटार। पुत्रवधू और उसके पिता पर नकदी, जेवर हड़पने और परेशान करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनके पुत्र की शादी उत्तराखंड के एक कसबा निवासी युवती के साथ वर्ष 2024 में हुई थी। शादी के बाद उनका पुत्र विदेश चला गया, इस बीच पुत्रवधू बीमार रहने लगी, जिसका उन्होंने अच्छे डॉक्टरों से इलाज कराया। इस बीच पुत्रवधू का पिता शादी में ज्यादा खर्च होने की बात कह, उनके पुत्र को कॉल कर रुपये मांगने लगा। पुत्र ने उनको जानकारी दी तो उन्होंने पुत्रवधू के पिता को यूपीआई से कई बार में एक लाख 34 हजार रुपये भेजे। पुत्र ने भी अपने ससुर और एक अन्य के खाते में दो बार में रुपये भेजे।
उन्होंने पुत्रवधू का वीजा बनवाने के लिए रुपये दिए और पुत्र ने अपने पास से काफी रुपये लगाकर बहू को विदेश बुला लिया। बहू के विदेश पहुंचने पर उनको पता चला कि बहू नशा करती है और उसके कई लोगों से संबंध हैं। बहू पुत्र पर हुक्का और वियर आदि लाकर देने का दबाव बनाने लगी। उधर पुत्रवधू के पिता ने फिर से रुपये मांगना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर पिता ने पुत्रवधू को घर बुला लिया।
विज्ञापन

पुत्रवधू ने पुत्र से कहा कि वह आस्ट्रेलिया जाएगी और आस्ट्रेलिया पहुंचकर पुत्र को भी वहां बुला लेगी। बहू पुत्र के पास से तमाम जेवर भी ले आई। उन्होंने पुत्रवधू के पिता से बहू को घर भेजने के लिए कहा तो पिता ने गाली-गलौज कर भेजने से मना कर दिया। पुत्र के साथ मोबाइल पर बात में पुत्रवधू ने शादी से पहले नशा करने, कई युवकों से संबंध होने की बात कबूल की है, जिसके साक्ष्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्रवधू और उसका पिता उन लोगों को ब्लैकमेल करना चाहता है और धमकियां दे रहे हैं। पुलिस और अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed