फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brick kilns of the district will not operate from October

अक्तूबर से संचालित नहीं होंगे जनपद के ईंट भट्ठा

Sun, 15 May 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Brick kilns of the district will not operate from October
शाहजहांपुर में बैठक करते ईंट भट्टा एसोएशिन के पदाधिकारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उप्र ईंट निर्माता कल्याण समिति और आल इंडिया ब्रिक टाइल्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के ईंट भट्टा संचालक जीएसटी के विरोध में आगामी सीजन वर्ष 2022-23 में एक अक्तूबर से अगले वर्ष 30 सितंबर तक अपने भट्ठे बंद रखेंगे। ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश कपूर की अध्यक्षता में शनिवार को राम खन्ना के भट्ठा पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राकेश कपूर ने कहा कि जीएसटी के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में जिले के भट्ठा संचालक अपनी एकजुटता दिखाएं। बैठक में विभिन्न स्थानों से आए कृष्ण कुमार गर्ग, राम गोपाल, राकेश यादव, सर्वजीत चंदी, मोहम्मद इसहाक, प्रकाश कलानी, प्रत्यूष गर्ग, मुकेश कपूर, निकुंज कलानी, अशोक खन्ना, शकील अहमद, अब्दुल लईक, जनार्दन गुप्ता आदि भट्ठा संचालक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed