फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bribe by nagar nigam babu

वीडियो वायरल: रिश्वत लेने के आरोप में नगर निगम का बाबू निलंबित

Sat, 27 Mar 2021 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
bribe by nagar nigam babu
शाहजहांपुर के नगर निगम कार्यालय में रिश्वत लेते बाबू मशकूर। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं। विरासत की फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत लेते नगर निगम कार्यालय के एक बाबू का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर नगर आयुक्त ने शुक्रवार को बाबू को सस्पेंड कर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शहर के मोहल्ला अंटा निवासी एक महिला के मकान की विरासत से संबंधित फाइल नगर निगम में तैनात बाबू के पास पहुंची थी। आरोप है कि फाइल नौ दिसंबर से बाबू के पास है, जिसको आगे बढ़ाने के लिए बाबू ने रिश्वत मांगी। महिला का बेटा नगर निगम कार्यालय पहुंचा और बाबू को रुपये देते समय वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब वायरल हो गया है। वीडियो में नगर निगम का बाबू एक व्यक्ति से रुपये लेते दिख रहा है। साथ ही रुपये लेते समय यह भी बोल रहा कि इतने में क्या होगा। हमें देना भी पड़ता है। जो नहीं देता उसका काम टाल दिया जाता है।
विज्ञापन

इस मामले में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि कोई शिकायतकर्ता उनके पास नहीं आया है। लेकिन वीडियो के आधार पर जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपी बाबू मशकूर को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed