फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Breaking into a house and attempting molestation and rape.

Shahjahanpur News: घर में घुसकर छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 08 Dec 2025 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Breaking into a house and attempting molestation and rape.
जलालाबाद। एक गांव में महिला को अकेला देख युवक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर कपड़े फाड़कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। थाने में तहरीर देने पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर महिला ने सीओ अजय राय से भेंट कर कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला ने सीओ को बताया कि उसके पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। वह अपने चार बच्चों सहित गांव में रहती है। छह नवंबर की रात गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। आरोपी ने दुष्कर्म के इरादे से उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन

चिल्लाने पर पड़ोसी जागे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। इससे पहले भी आरोपी उससे छेड़खानी कर चुका है, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। सीओ ने बताया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed