{"_id":"6803f684e8fda2e995091604","slug":"branch-fell-on-33-kv-line-bahadurganj-substation-remained-closed-for-three-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-141997-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 33 केवी लाइन पर गिरी डाल, तीन घंटे तक बंद रहा बहादुरगंज उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 33 केवी लाइन पर गिरी डाल, तीन घंटे तक बंद रहा बहादुरगंज उपकेंद्र
Sun, 20 Apr 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
कटरा क्षेत्र के गांव बाजपुर कुमरखा में गिरी छत। स्रोत : प्रशासन
शाहजहांपुर। रात में तेज हवा और बारिश के चलते नगर की बिजली व्यवस्था फाॅल्ट की भेंट चढ़ गई। बहादुरगंज उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से करीब तीन घंटे तक आपूर्ति बंद रही। लाइन टूटने, इंसुलेटर बर्स्ट होने से बिजली बाधित रही।
रात करीब 2:10 बजे बहादुरगंज उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हो गई। बिजली जाने के बाद उपकेंद्र पर कॉल आने शुरू हो गए। अवर अभियंता ने रात में कर्मियों को बुलाकर गश्त कराई, लेकिन फाॅल्ट नहीं मिला। करीब तीन घंटे के बाद गोविंदगंज उपकेंद्र से आपूर्ति को जोड़कर उपभोक्ताओं को राहत दी गई। दिन में लाइन पर गश्त करते हुए पैना में पेड़ की डाल लाइन पर पड़ी मिली। उसे सही कराकर आपूर्ति को बहाल किया।
निगोही रोड उपकेंद्र पर करीब तीन बजे पंच पीर के पास लाइन टूटकर गिर गई। करीब एक घंटे के बाद बिजली मिल सकी। बहादुरगंज उपकेंद्र के मोहल्ला अंटा में दाना मियां की मजार के नजदीक जगदीश वाली गली में बंच लाइन टूटकर गिरने से रात में तीन घंटे बिजली गुल हो गई। अटसलिया उपकेंद्र की लाइन पर इंसुलेटर पंक्चर होने से लाइन बाधित रही।
विज्ञापन
-- -- -- -
जैतीपुर में पांच खंभे टूटे
जैतीपुर। रात में आई आंधी में गढ़िया रंगीन फीडर के दो, मरुआझाला फीडर के तीन खंभे टूट गए। इसके चलते बिजली गुल हो गई। कर्मियों ने खंभे लगाकर दोपहर तक आपूर्ति को बहाल कराया। जेई नरेंद्र कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन में फाॅल्ट आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। संवाद
--
मकान की छत गिरी, परिवार के लोग बचे
फोटो-- 36
तिलहर। एक मकान की कच्ची छत गिरने से परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। तहसीलदार जयप्रकाश यादव ने बताया कि थाना कटरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हुसैनपुर कबरा के मजरा बाजपुर कुमरखा में राजीव गंगवार अपने परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। आंधी आने पर वे लोग बाहर उठकर देखने आ गए। तभी कमरे की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। इससे उनका सारा घरेलू सामान अंदर दब गया। लेखपाल अंकुर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को भेजी जाएगी। संवाद

फोटो