{"_id":"68dd8562995f649c3503903a","slug":"brahmacharis-of-gurukul-took-out-a-procession-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-154094-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
तिलहर। रुद्रपुर के कन्या गुरुकुल में मंगलवार से आरंभ हुए वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को वहां के ब्रह्मचारियों, बहनों और संन्यासियों ने नगर के विभिन्न मार्गों से होकर शोभायात्रा निकाली।
गुरुकुल के कुलपति संन्यासी विजेंद्र नाथ गुप्ता के नेतृत्व में ब्रह्मचारी छात्राएं वैदिक परंपरा के अनुरूप हाथों में ॐ अंकित ध्वज पताकाएं लेकर जयघोष करती हुईं चलीं। शोभायात्रा में कुलपति सहित गुरुकुल की मुख्य अधिष्ठात्री बहन कुमारी श्री को सजे-धजे रथों पर सवार किया गया। शोभायात्रा ने विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर जन सामान्य में वैदिक सनातन धर्म की अलख जगाई।
व्यवस्था में गुरुकुल के प्रबंधक अनुभव आर्य, प्राचार्य अंजली, आचार्य प्रमोद पांडेय, नौबत सिंह, सुरेंद्र, कृति, मुस्कान, कीर्ति, पीके वर्मा आदि का सहयोग रहा। प्राचार्य ने बताया कि चार दिवसीय महोत्सव का समापन शुक्रवार को होगा। संवाद