फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brahmacharis of Gurukul demonstrated physical fitness

Shahjahanpur News: गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने किया शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन

Mon, 10 Jun 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Brahmacharis of Gurukul demonstrated physical fitness
तिलहर के गुरुकुल महाविद्यालय रुद्रपुर में ब्रह्मचारी मल्ल खंभ पर प्रदर्शन करते हुए। स्रोत : संस
तिलहर। गांव रुद्रपुर स्थित गुरुकुल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने योगासन, व्यायाम, सूर्य नमस्कार, शीर्षासन आदि शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गुरुकुल के नौ से 15 वर्ष आयु के ब्रह्मचारियों ने विभिन्न शारीरिक प्रदर्शन कर 11 गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा पेश किया है।
गुरुकुल के 11 वर्षीय ब्रह्मचारी दिव्यांश ने 3 घंटे लगातार शीर्षासन लगाकर पतंजलि के 2 घंटे 21 मिनट के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे किया। नौ वर्षीय ब्रह्मचारी आदित्य ने लगातार आठ घंटे सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड बनाया। 11 वर्षीय अनमोल ने सात घंटे लगातार सूर्य नमस्कार और 3 घंटे मयूर चाल का प्रदर्शन कर कीर्तिमान बनाया। अन्य ब्रह्मचारियों ने एक घंटे में 600 सूर्य नमस्कार, 150 मीटर मयूर चाल, छह घंटे कपाल भाति प्राणायाम, जिमनास्टिक में 30 सेकंड में 30 बैक फ्लिप और लगातार 6000 पहलवानी बैठक करके विश्व कीर्तिमान बनाने का दावा किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर दिल्ली से पहुंचे वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि यतीश चंद्र शुक्ल ने ब्रह्मचारियों की सभी गतिविधियों को रिकॉर्ड करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसी मौके पर आचार्य चंद्रदेव व अन्य छात्रों ने मलखंभ पर विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महापौर अर्चना वर्मा ने गुरुकुल के वाचनालय व संगीत कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन और भोजनालय भवन निर्माण का शिलान्यास किया। गुरुकुल के संचालक प्रणव आर्य, सत्य प्रकाश आर्य, आईपीएल के सीएसआर रामकृष्णन, ओम शंकर आर्य, वेद प्रकाश आर्य, गुरुकुल की प्राचार्य धारणा याज्ञिक, आचार्य चंदन मित्र, आचार्य उत्तम, योगाचार्य रानू परमार्थी, जितेंद्र सिंह आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed