फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Boys won in vaccination, girls were left behind

वैक्सीनेशन में लड़कों ने मारी बाजी, लड़कियां रह गईं पीछे

Mon, 28 Mar 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Boys won in vaccination, girls were left behind
जैतीपुर में स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों का टीकाकरण करती टीम - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत में भ्रांतियां रोड़ा बनने लगी थीं। इसके चलते बड़ों से लेकर युवा तक वैक्सीन से दूर भागने लगे थे। लेकिन, उसके बाद धीरे-धीरे वैक्सीन एक्सप्रेस की रफ्तार तेज हो गई। भ्रांतियों को तोड़कर 15 से 17 वर्ष के किशोर-किशोरियों ने जबर्दस्त उत्साह दिखाया। हालांकि, टीकाकरण कराने में लड़कों ने बाजी मार ली, जबकि लड़कियां उनसे पीछे चल रही हैं।
विज्ञापन

जनपद में दो लाख, 10 हजार किशोर-किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। उस समय भी वैक्सीन को लेकर काफी भ्रम था। इसके चलते शुरुआती दिनों में टीकाकरण अभियान रफ्तार नहीं पकड़ पाया। हालांकि, तीसरी लहर को देखते हुए सारे मिथक को तोड़कर किशोर-किशोरियों ने वैक्सीन को लगवाया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दो लाख, पांच हजार, 995 किशोर-किशोरियों ने पहली डोज लगवा ली है। इनमें 45 प्रतिशत छात्राएं शामिल हैं। वैक्सीन लगवाने वालों में छात्रों ने उत्साह दिखाया है। ‘जान है तो जहान है’ के मंत्र के साथ 15 से 17 वर्ष वालों ने खूब टीका लगवाया।
विज्ञापन

टीका लगवाकर अच्छा लगा
-पहले टीका लगवाने से डर लग रहा था। जब लोगों को वैक्सीन लगवाते देखा तो खुद में इच्छा जाग्रत हो गई। पहली डोज लगवाने के बाद काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। - भाव्या
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई परेशानी नहीं हुई
-हमने स्कूल में वैक्सीन लगवाई थी। सुई से काफी डर लग रहा था। जब वैक्सीन लगी तो पता भी नहीं चला। वैक्सीन लगवाने के बाद हमें कोई परेशानी नहीं हुई। -कंगना गुप्ता
सुरक्षा कवच से लैस
-वैक्सीन आने से पहले ही काफी डरा दिया गया था। लोगों ने हिम्मत दिखाकर टीका लगवाया। हमने भी टीका लगवाकर सुरक्षा का कवच ग्रहण कर लिया है। -आस्था मिश्रा
टीका लगवाएं, फर्ज निभाएं
कोरोना से बचाव के लिए सभी को टीका लगवाना चाहिए। टीका न लगवाने से कोरोना जैसी बीमारी होने का खतरा बना रहता है। टीका लगवाकर अपना फर्ज निभाएं। - मेघा राठौर
-दो लाख, 10 हजार के सापेक्ष दो लाख, 5 हजार, 995 किशोर-किशोरियों के टीका लग चुका है। इसमें 45 प्रतिशत किशोरियां शामिल हैं। जबकि दूसरी डोज भी 64 हजार, 352 ने ग्रहण कर ली है। - डॉ. पीपी श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी

प्रदेश में गिरी टीकाकरण की रैकिंग, स्पष्टीकरण मांगा
-12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। शनिवार शाम को टीकाकरण की समीक्षा बैठक में आंकड़े सामने आने पर एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने टीकाकरण में रुचि न लेने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पांच चिकित्सा अधीक्षकों से स्पष्टीकरण सीएमओ को देने के निर्देश दिए हैं। डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को पीएचसी खुटार में 60, कांट में 140, खुदागंज में 203, तिलहर और भावलखेड़ा में 240-240 बच्चों के टीका लगाया। संबंधित चिकित्सा अधीक्षक निर्देश के बाद भी टीकाकरण के कार्य में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed