{"_id":"6a5fcd3b4c7f59357e08a895","slug":"boy-dies-after-being-buried-under-debris-when-a-beam-resting-on-an-unbaked-brick-wall-collapsed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-179598-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कच्ची दीवार पर रखी धन्नी गिरने से मलबे में दबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कच्ची दीवार पर रखी धन्नी गिरने से मलबे में दबकर बालक की मौत
विज्ञापन
बब्बू उर्फ जीतू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
निगोही। क्षेत्र के परसरा-परसरी गांव निवासी रामसिंह के 10 वर्षीय बेटे बब्बू उर्फ जीतू की सोमवार शाम कच्ची दीवार पर रखी धन्नी (शहतीर) गिरने से दबकर मौत हो गई।
राम सिंह ने बताया कि छप्पर डालने के लिए कच्ची दीवार पर धन्नी रखी थी। सोमवार को बेटा दीवार के पास बैठा खेल रहा था। इस बीच धन्नी बेटे के ऊपर गिर गई, जिससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे को अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सक ने इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
बब्बू के शव को देख पिता राम सिंह, मां सोनी, भाई मोर सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि रामसिंह की आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बरगद की डाल गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे परिवार
जलालाबाद। मुड़िया नगलानाथ गांव में सोमवार को देर रात करीब एक बजे काफी पुराने बरगद की मोटी डाल टूट गांव के शकील और कासिम के मकानों पर गिर गई। इससे दोनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन अंदर कमरों में लेटे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर शासन से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। संवाद