{"_id":"6a724002505befdecd0f6f41","slug":"both-boys-sent-to-a-juvenile-correction-home-on-charges-of-raping-a-minor-girl-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-180893-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बालिका से दुष्कर्म के आरोप में दोनों बालक भेजे गए बाल सुधार गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बालिका से दुष्कर्म के आरोप में दोनों बालक भेजे गए बाल सुधार गृह
विज्ञापन
तिलहर। एक गांव की 12 वर्षीय बालिका से गत शुक्रवार को कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के आरोप में पकड़ कर थाने लाए गए दोनों नामजद बालकों को कई दिन चली उनकी उम्र संबंधी जांच के बाद मंगलवार को पुलिस ने किशोर न्यायालय में पेश किया और वहां से दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
इस मामले में तीन अन्य नामजद बालकों को पुलिस पहले ही बाल सुधार गृह भिजवा चुकी है। बालिका की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि घटना वाले दिन वह मायके गई थीं। वहां से लौटकर आने पर बेटी ने रोते हुए अपने साथ दुष्कर्म होने की बात बताई। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गांव के पांचों बालकों को पकड़ा था।
तीन आरोपी बालकों को बाल सुधार गृह भेजे जाने के बाद बाकी दोनों आरोपियों की आयु की जांच के लिए पुलिस ने उन्हें थाने में रोक रखा था। आज उन्हें भी बाल सुधार गृह भेज दिया गया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में बालिका से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने के बावजूद उसकी मां की तहरीर के आधार पर बालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। रिपोर्ट के आधार पर पांचों आरोपी बालकों को नियमानुसार बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, लेकिन मामले की विवेचना जारी है। संवाद