फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Body of Seema, who fell into the Sharda Canal, found 10 km away.

Shahjahanpur News: दस किमी दूर मिला शारदा नहर में गिरी सीमा का शव

Sat, 27 Jun 2026 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Body of Seema, who fell into the Sharda Canal, found 10 km away.
शारदा नहर में डूबी गांव गौहनिया की सीमा देवी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां (शाहजहांपुर)। मन्नत का सिक्का डालते समय पैर फिसलने से शारदा नहर में गिरी पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव गौहनिया निवासी प्यारेलाल की 18 वर्षीय पुत्री सीमा देवी का शव एनडीआरएफ टीम को दूसरे दिन घटनास्थल से दस किमी दूर गांव सुहेला के पास उतराता मिला। उसके शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सीमा देवी 26 जून को अपनी मां गुड्डी देवी के साथ ई-रिक्शा से दवा लेने बंडा के गांव ढका में हकीम के यहां जा रही थी। रास्ते में बंडा के गांव मकसूदापुर में शारदा नहर के पुल पर चालक ने ई-रिक्शा रोक दिया। इस दौरान मां गुड्डी देवी पुल के पास चाट खाने लगीं और सीमा ने मां से कहा कि वह बीमारी को ठीक करने के लिए अपने ऊपर से सिक्का वार कर (मन्नत का सिक्का) नहर में फेंकने जा रही है।
विज्ञापन

गुड्डी देवी के अनुसार, सीमा जैसे ही नहर के पुल की रेलिंग के पास पहुंची और सिक्का फेंकने लगी, अचानक उसका पैर फिसल गया। वह सीधे गहरे और तेज बहाव वाली शारदा नहर में जा गिरी। सूचना पाकर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम ने नहर में सीमा की तलाश की थी, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ की टीम में शामिल टीम कमांडर निरीक्षक दीपिका, उप निरीक्षक वीरेंद्र, सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र और अन्य बचावकर्मियों ने लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखा। शनिवार को घटनास्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर गांव सुहेला के पास नहर से सीमा का शव बरामद कर लिया गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने शव पुलिस को सौंपा है।

शारदा नहर में डूबी गांव गौहनिया की सीमा देवी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

शारदा नहर में डूबी गांव गौहनिया की सीमा देवी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed