{"_id":"69fac325294735053c0a1cf6","slug":"bodies-of-couple-found-hanging-from-a-tree-in-shahjahanpur-2026-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेम की कहानी का दुखद अंत, शाहजहांपुर में पेड़ पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेम की कहानी का दुखद अंत, शाहजहांपुर में पेड़ पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव
Wed, 06 May 2026 10:04 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 06 May 2026 10:04 AM IST
सार
यूपी के शाहजहांपुर जिले में पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटकते मिले हैं। इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेमी युगल की दर्दनाक मौत से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के परौर थाना इलाके में बुधवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। कुबेरपुर और कुइयां दांडी के बीच एक आम के पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके मिले। दोनों ने एक ही फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी।
सुबह खेत की तरफ से गुजर रहे लोगों ने शव देखे। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लड़के की पहचान 18 वर्षीय शुभेन्द्र के रूप में हुई है। लड़की भी उसी गांव की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- UP: डाइट प्लान और वेट लॉस, प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशा, जिम ट्रेनर ने बनाए महिला डॉक्टर के Video; की ये डिमांड
विज्ञापन
पेड़ की डाल पर जहां शव लटके थे, वहीं दूसरी डाल पर लड़की की चुनरी भी रखी मिली। सूचना मिलते ही दोनों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी गई है।

Trending Videos
गांव में आई थीं दो बरातें, परिजन ने नहीं किया तलाश
सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात गांव में दो बरातें आई थीं। उन्होंने सोचा था कि बेटा बरात में होगा। इसलिए उसकी तलाश नहीं की गई।
लड़की पक्ष नहीं आया
एक ही गांव का मामला होने के बाद भी लड़की पक्ष बदनामी के डर से मौके पर नहीं आया। पुलिस ने शवों को पेड़ से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।