{"_id":"6aef7d97e4315c639e0de4ca","slug":"bobby-deol-has-filed-a-report-against-seven-people-for-causing-injuries-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-189486-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बॉबी देओल ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई घायल करने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बॉबी देओल ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई घायल करने की रिपोर्ट
विज्ञापन
खुटार। गांव महमदपुर सैंजनिया निवासी बॉबी देओल ने छह लोगों के खिलाफ तलवार, लाठी, डंडों से हमलाकर कर सात लोगों को घायल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बॉबी देओल ने पुलिस को बताया कि गांव के ही शुक्लकांत के खेत को जोधा सिंह ने ठेके पर ले रखा है। शुक्रवार शाम उनके पुत्र नरेश, अजीत और अनूप खेत की मेड़ से होकर निकल रहे थे। इस पर जोधा सिंह गाली-गलौज करने लगा। जानकारी होने पर उन्होंने शिकायत की तो जोधा सिंह ने चार-पांच अज्ञात लोगों को तलवार, लाठी-डंडे लेकर मौके पर बुला लिया और पीटकर घायल कर दिया।
शोर सुनकर सुनकर बचाने आए परिवार के निरंजन, शिवनरायण, लक्ष्मण को भी धारदार हथियार प्रहार कर घायल कर दिया। शिवनरायण का अंगूठा कट गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद