फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Blueprint of safety and route diversion of Shiva devotees in Shravan month prepared

Shahjahanpur News: श्रावण मास में शिवभक्तों की सुरक्षा व रूट डायवर्जन का खाका तैयार

Sat, 05 Jul 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Blueprint of safety and route diversion of Shiva devotees in Shravan month prepared
शाहजहांपुर। 11 जुलाई से शुरू हो रहे सावन मास में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने रूट डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है। हजारों की संख्या में शिवभक्त फर्रुखाबाद के पंचालघाट, ढाई घाट व घटिया घाट से गंगाजल लेकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए जाएंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि छोटे-बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन चार्ट तैयार कर लिया गया है। डायवर्जन व्यवस्था प्रत्येक शुक्रवार की रात 10 बजे से मंगलवार रात 12 बजे तक रहेगी। 23 जुलाई को शिवरात्रि के अवसर पर 22 जुलाई की रात आठ बजे से 24 जुलाई की दोपहर 12 बजे तक व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में ड्यूटी स्थानों पर पुलिस बल लगाकर डायवर्जन कराना सुनिश्चित करेंगे। लखनऊ से सीतापुर होते हुए शाहजहांपुर की ओर आने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस वे पर डायवर्ट कराएंगे। एसपी ने बताया कि समस्त यात्रा मार्गों का स्थलीय भ्रमण कर उन्हें जोन व सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा मार्गों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। शिविर स्थापना एवं एंबुलेंस व्यवस्था की गई है। कांवड़ियाें के जत्थों को उनके थाना क्षेत्र से पुलिस एस्कॉर्ट कर सुरक्षित मार्ग प्रदान करेगी। मुख्य मार्गों पर यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए डायवर्जन व वैकल्पिक रूट चिह्नित किए गए हैं। यातायात पुलिस की विशेष टीमें क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी।


--बरेली मोड़

थाना कांट व जलालाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। कटरा चौराहा से जलालाबाद की ओर भारी वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन हमजापुर चौराहा से पुवायां की ओर जाएंगे। फिर मोहम्मदी रोड होकर शंकरपुर तिराहा से जंगबहादुर गंज मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर भेजा जाएगा।


--पड़ोसी जिले की पुलिस से करेंगे समन्वय

अल्हागंज थाना प्रभारी निरीक्षक व हरदोई जिले के थाना पाली के प्रभारी निरीक्षक को समन्वय स्थापित कर कार्यवाही का दायित्व दिया गया। हरदोई जिले के थाना पाली की पुलिस चौकी रूपापुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को प्रवेश करने से रोकना होगा। थाना प्रभारी पाली से समन्वय स्थापित कर वाहनों को पाली से शाहाबाद की ओर भेजना सुनिश्चित करेंगे। बदायूं जिले के थाना उसावां की ओर से आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। कलान पुलिस थाना प्रभारी उसावां से समन्वय स्थापित करते हुए वाहनों को उसावां से फरीदपुर की ओर भेजना सुनिश्चित करेगी। लखीमपुर खीरी जिले के गोला व मोहम्मदी की ओर से आने वाले भारी वाहन शंकरपुर तिराहा से जंगबहादुरगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर भेजे जाएंगे। रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई कराएंगे।


--मिर्जापुर, कांट व मदनापुर

मिर्जापुर के ढाई गांव चौराहा से ढाईघाट की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। कांट थाना क्षेत्र में मदनापुर व मदनापुर में कांट की ओर से आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा।


--रोडवेज बस व छोटे वाहनों का रूट डायवर्जन

- श्रवण मास में प्रत्येक रविवार को प्रातः छह बजे से सोमवार रात दस बजे तक एवं शिवरात्रि के अवसर पर 22 जुलाई से सुबह छह बजे से 24 जुलाई की रात दस बजे तक रूट डायवर्जन किया जाएगा।

- फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर आने वाली केवल रोडवेज बसें याकूबपुर तिराहे से मदनापुर, कटरा, तिलहर होते हुए आएंगी।

- हथौड़ा चौराहे से पुत्तूलाल चौराहा के मध्य रोडवेज बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा एवं हथौड़ा चौराहे से अटसलिया मोड़ से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- बरेली मोड़ से कांट होकर जलालाबाद, अल्हागंज फर्रुखाबाद जाने वाली रोडवेज बसें प्रत्येक रविवार प्रातः छह बजे से मंगलवार प्रातः 06.00 बजे तक बरेली मोड़ से तिलहर, कटरा, जलालबाद, अल्हागंज होते हुए फर्रुखाबाद जाएंगी।

- रोडवेज बस स्टैंड से सीतापुर, लखनऊ, बरेली को जाने वाली बसें हथौड़ा चौराहे से अटसलिया मोड़ होते हुए चलेंगी।

- बरेली मोड़ व हरदोई चौराहा से रोडवेज बसे रात में भी शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगी।

- नगर निगम द्वारा संचालित ई बसें बरेली मोड़ से राजघाट होते हुए केरूगंज, अंटा चौराहा, सुदामा चौराहा के मध्य संचालित होती हैं। सभी बसें त्रिमूर्ति कवि तिराहा लाल इमली चौराहा, कनौजिया तिराहा, घंटाघर होकर संचालित होंगी।


- निगम की रोडवेज बसों का संचालन रोडवेज बस स्टैंड से किया जाएगा। सीतापुर, लखनऊ, हरदोई, दिल्ली, बरेली को संचालित अनुबंधित बसों का संचालन हरदोई बाइपास से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed